फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली गिरने से तीन दिन में 730 स्मार्ट मीटर हुए खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिजली गिरने का असर स्मार्ट मीटरों पर पड़ा है। बिजली निगम और मीटर लगाने वाली कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर बीते तीन दिन में सात सौ मीटर खराब होने की शिकायतें दर्ज हुई हैं। इन्हें ठीक कराने के लिए उपभोक्ताओं को बिजली उपकेंद्रों को चक्कर लगाना पड़ रहा है लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को स्मार्ट मीटर खराब होने की 400, बृहस्पतिवार को 150 और शुक्रवार को 180 शिकायतें दर्ज की गईं। मुख्य अभियंता ने स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) को तेजी से समस्या का समाधान करने को कहा है। खराब मीटर से परेशान उपभोक्ता शुक्रवार को भी उपकेंद्रों के जूनियर इंजीनियर से लेकर अधिशासी अभियंता तक के कार्यालय का चक्कर लगाते रहे। परेशान कई उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग को सूचना देने के बाद कनेक्शन डाइरेक्ट कर बिजली आपूर्ति शुरू की। परीक्षण खंड के अभियंताओं के मुताबिक आकाशीय बिजली गिरने से स्मार्ट मीटर में तकनीकी खराबी आई है। तेज गरज के साथ गिरी बिजली से मीटरों ने काम करना बंद कर दिया और आउटगोइंग सप्लाई बंद हो गई।
सात घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

बारिश ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी कर दी है। शुक्रवार दिन में रुक रुक-रुककर हुई बारिश से सारनाथ में सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह सात बजे कटी बिजली दोपहर दो बजे बहाल हुई। क्षेत्रवासियों के मुताबिक वल्लभ विहार क्षेत्र के ट्रांसफाॅर्मर में गड़बड़ी आ गई थी। इससे वल्लभ विहार, हरनारायन विहार, शिव विहार, मवईया, अनमोल नगर, हवेलिया, अटल नगर, नवापुरा सहित कई इलाकों में लोग परेशानी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें