फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Ambani-Radhika Merchant Weading:अनंत अंबानी की शादी में घाट, चाट, पान और बाबा की प्रतिकृति भी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के बांद्रा कुर्ला स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में शुक्रवार की रात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में आए मेहमानों ने काशी के अर्धचंद्राकार गंगा घाटों का एहसास किया। समारोह स्थल पर खासतौर पर बनारस के घाटों को हूबहू बनाया गया था। इन घाटों पर मेहमानों ने काशी की चाट, कचौड़ी और पान का आनंद लिया।
विज्ञापन

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के समारोह स्थल पर विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृति और विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती देखने को मिली। बनारस की समृद्ध और प्राचीन परंपराओं के बीच शादी की रस्में पूरी की गईं। स्वाद के साथ काशी के स्थानीय कलाकारों और संगीतकारों ने संगीत का रस घोला। काशी से गए चाट विक्रेता राजेश गुप्ता ने बताया कि सभी मेहमानों का स्वागत शहनाई की धुन से किया गया। नीता अंबानी के साथ ही शादी में आए मेहमानों ने बनारसी चाट का लुत्फ उठाया। मेहमानों को नीता अंबानी ने बताया कि बनारस और बनारसी बुनकरों से उनका पुराना रिश्ता है। अनंत की शादी से पहले वह बाबा विश्वनाथ के चरणों में निमंत्रण पत्र अर्पित करने काशी आई थीं। बनारस से नीता अंबानी के अटूट स्नेह के कारण शादी में काशी की थीम को चुना गया है। विवाह समारोह में विष्णु दशावतार को भी प्रदर्शित किया गया है। ऑडियो विजुअल के माध्यम से विष्णु के दस अवतारों को विस्तार से समझाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें