निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल रखने और शिकायतों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां बिजली कटौती और फाॅल्ट से निपटने के लिए 3 शिफ्ट में कुल छह कर्मचारी तैनात रहेंगे।
मुख्य अभियंता एके सिंघल ने बताया कि शिकायतों की सुनवाई के लिए फोन नंबर भी जारी किए गए हैं। उपभोक्ता मंडल के इन नंबरों 9455502961, 8090956312, 8726015000 और जोन के लिए 05422300177 पर शिकायत कर सकते हैं। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने डिस्कॉम के सभी जिलों में कंट्रोल रूम से बिजली कटौती और समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे। इनसे बिजली आपूर्ति, ब्रेकडाउन आदि की मॉनिटरिंग की जा रही है।
फाॅल्ट ठीक करने के लिए पेट्रोलिंग करेगी मोबाइल टीम
रात में फाॅल्ट का समाधान करने के लिए विशेष मोबाइल टीम को पेट्रोलिंग करने को कहा गया है। प्रत्येक उपकेंद्र पर रात में बिजली के फाॅल्ट को ठीक करने के लिए यह टीम क्षेत्र में भ्रमण करेगी। इसमें उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ भी आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने के लिए मोबाइल टीम को संदेश भेजेंगे।