फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAI News: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ साई का फर्जी लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा जारी एक लेटर बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें साई की 12 मई को वाराणसी के यूपी कॉलेज में एक बैठक संबंधी जानकारी थी। हालांकि, साई ने वायरल लेटर को फर्जी बताया है।
विज्ञापन

कथित लेटर साई के लेटर पैड पर 29 अप्रैल को जारी किया गया है। लेटर में प्रदेश के सभी खेल एसोसिएशनों को 12 मई की बैठक में शामिल होने के लिए 30 अप्रैल तक पंजीकरण कराने की बात कही गई थी। बैठक साई के तहत यूपी में खेल प्राधिकरण बनाने के लिए थी। साई सेंटर वाराणसी के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार की किसी भी बैठक की सूचना नहीं मिली है। भारतीय खेल प्राधिकरण ने भी नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि वायरल लेटर फर्जी है। आशंका है कि लेटर एसोसिएशनों से पैसा वसूलने के लिए जारी किया गया होगा। इससे पहले भी खेल कोटे से भर्ती और खेलों में भागीदारी कराने के लिए धन उगाही की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें