बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान की ओर से आराजीलाइन ब्लॉक के ग्राम सजोई में डीएसटी ज्ञान केंद्र खोला गया है। बृहस्पतिवार को बीएचयू के कुलसचिव प्रो. एके सिंह ने केंद्र का उद्घाटन कर इसे लोगों के लिए उपयोगी बताया। इस केंद्र पर युवा कंप्यूटर से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
संस्थान के कृषि प्रसार और संचार विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुलसचिव ने कहा कि कंप्यटर और इंटरनेट की जरूरत हर क्षेत्र में है। ग्रामीण युवा इस केंद्र पर कंप्यूटर का प्रशिक्षण लेकर रोजगार पा सकते हैं। परियोजना के मुख्य अन्वेषक प्रो. कल्याण घड़ेई ने कहा कि पठन-पाठन के साथ-साथ इस केंद्र पर किसानों को कृषि संबंधी योजना और उसका लाभ दिलाया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान डॉ. राजेश पटेल और डॉ. वीरेेेेंद्र कमलवंशी मौजूद रहे।