चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद चादंपुर निवासी रमेश मिश्रा का बेटा संदीप मिश्रा (26) दुर्गाकुंड स्थित एक होटल में मैनेजर था। होटल में काम करने वाले रोहनिया मढ़ाव का प्रियांशु सिंह और उसका मित्र छोटू शुक्रवार को अस्सी घाट जा रहे थे। प्रियांशु ने संदीप को फोन कर बुलाया कि उसका कुछ लड़कों से कपड़ा फाड़ने को लेकर विवाद हो गया है।
इस पर पहुंचे संदीप को समूह में लड़कों ने दौड़ा लिया और रविंद्रपुरी स्थित सूर्यवंशी अपार्टमेंट के सामने ईंट-पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी। इस बीच प्रियांशु और उसका दोस्त छोटू भाग निकला था।
भेलूपुर पुलिस को भनक नहीं लग सकी और संदीप की मकबूल आलम रोड स्थित अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने उसका शनिवार की रात अंतिम संस्कार भी कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद भेलूपुर पुलिस रात में संदीप के घर पहुंची और उसके पिता से तहरीर ली।