Varanasi News: रैन बसेरों में वाई-फाई के अलावा सैनिटरी वेंडिंग मशीन, अलग शौचालय, शिशुओं के लिए दूध पिलाने का कमरा, छोटे बच्चों के लिए खिलौने, आधार कार्ड आधारित प्रवेश द्वार और ठंड से बचाव के लिए हीटर व अलाव ही व्यवस्था की जा रही है।
ठंड बढ़ने के साथ ही नगर निगम ने अपने रैन बसेरों को दुरूस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सभी सुख सुविधाओं से युक्त आधुनिक 26 रैन बसेरा बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रैन बसेरों में वाई-फाई के अलावा सैनिटरी वेंडिंग मशीन, अलग शौचालय, शिशुओं के लिए दूध पिलाने का कमरा, छोटे बच्चों के लिए खिलौने, आधार कार्ड आधारित प्रवेश द्वार और ठंड से बचाव के लिए हीटर व अलाव ही व्यवस्था की जा रही है।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 13 स्थायी, 13 अस्थायी रैन बसेरे हैं। इस बार के रैन बसेरे (शेल्टर होम) केवल सिर छुपाने की जगह नहीं होंगे, बल्कि उन्हें हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।