फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: रामनगर में बनेगा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, 150 एकड़ में 91.60 करोड़ रुपये होगा निर्माण; जानें खास

Sun, 23 Aug 2026 04:02 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रामनगर के राल्हूपुर में 150 एकड़ भूमि पर 91.60 करोड़ रुपये से मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनेगा। आईडब्ल्यूएआई ने निर्माण की जिम्मेदारी जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड को दी है। पार्क में सड़क, रेल और जलमार्ग को जोड़ा जाएगा। वेयरहाउसिंग और स्टोरेज की सुविधा भी होगी। इससे माल ढुलाई आसान होने के साथ शहर में भारी वाहनों का दबाव घटेगा।
विज्ञापन
राल्हूपुर में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण कराएगा निर्माण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के राल्हूपुर में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की ओर से मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। करीब 150 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस पार्क पर 91.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण की जिम्मेदारी जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड को दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क के जरिए सड़क, रेल और जलमार्ग को एक जगह जोड़कर माल की ढुलाई और हैंडलिंग को आसान बनाया जाएगा। इससे ट्रक से आने वाले माल को जरूरत के अनुसार रेल या जलपोत में आसानी से स्थानांतरित किया जा सकेगा। इससे माल परिवहन की लागत और समय कम करने में मदद मिलेगी।

जलमार्ग परिवहन को बढ़ावा देने के लिए रामनगर में बंदरगाह पहले ही विकसित किया गया है। प्रयागराज से हल्दिया तक राष्ट्रीय जलमार्ग-1 पर व्यापार और माल यातायात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। वाराणसी को पहले से ही सड़क, रेल और हवाई मार्ग से देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ा गया है। अब जलमार्ग के जरिए माल परिवहन को भी मजबूत करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में वेयरहाउसिंग और स्टोरेज की सुविधा के साथ अन्य वैल्यू-एडेड लॉजिस्टिक्स सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे कारोबारियों को माल के भंडारण, परिवहन और वितरण के लिए एकीकृत सुविधा मिल सकेगी।

अधिकारियों के अनुसार, पार्क के संचालन से वाराणसी शहर में भारी मालवाहक वाहनों का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही जलमार्ग आधारित परिवहन को बढ़ावा मिलने से अपेक्षाकृत कम लागत और पर्यावरण के अनुकूल लॉजिस्टिक्स व्यवस्था विकसित हो सकेगी।

आईडब्ल्यूएआई के निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा। संस्था का चयन हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें