फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-मुगलसराय तीसरी लाइन जल्द

Sat, 28 May 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के जीएम एके पुठिया।
विज्ञापन
वाराणसी से मुगलसराय के बीच जल्द ही तीसरी रेल लाइन बिछेगी। इससे वाराणसी-मुगलसराय से पटना-कोलकाता रूट पर ट्रेनों के संचालन में और सहूलियत हो जाएगी। न सिर्फ ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी बल्कि यात्रियों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक ट्रेनों के संचालन की भी राह खुलेगी। दरअसल, मुगलसराय से कोलकाता के बीच रेल फ्रेट कॉरिडोर के तहत पहले ही तीसरी लाइन का काम शुरू हो चुका है। वाराणसी से मुगलसराय के बीच तीसरी लाइन बिछने के बाद कोलकाता तक पूरा रूट ट्रिपल ट्रैक से जुड़ जाएगा।  
विज्ञापन


शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया ने दी। उन्होंने बताया कि 17 किलोमीटर लंबी वाराणसी-मुगलसराय तीसरी लाइन बिछाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है। वह ‘हमसफर सप्ताह’ कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से  वाराणसी पहुंचे थे। बताया कि टिकट आरक्षण काउंटर समय से खुलें, इस पर नजर रखी जा रही है। काउंटर पर कर्मचारियों ने कितने बजे लॉगिन किया यह चेक किया जा रहा है। 

महाप्रबंधक ने बताया कि शिवपुर और लोहता में गुड्स टर्मिनल खुलेगा, जहां मालगाड़ी की लोडिंग अनलोडिंग होगी। जनरल बोगियों में सीट बेचने की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और रेलवे सुरक्षा तंत्र को सतर्क किया गया है। सीसीटीवी कैमरों के जरिये भी नजर रखी जा रही है। कैंट स्टेशन पर मालगाड़ी के लिए अतिरिक्त लाइन बिछाने को लेकर छावनी के अधिकारियों से वार्ता अंतिम दौर में है। इससे पहले जीएम ने द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में रेल कर्मचारियों, अधिकारियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई। हमसफर सप्ताह के तहत शुक्रवार को सत्कार दिवस मनाया गया। यात्री सुविधाओं पर खास तौर से नजर रखी गई। जीएम के साथ डीआरएम एके लाहोटी, सीनियर डीसीएम अजीत सिन्हा, चीफ ट्रैफिक मैनेजर रवि प्रकाश चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें