फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : मेडिकल की यूजी और पीजी काउंसलिंग अब होगी एक साथ, 30 दिन में पूरी हो जाएगी प्रक्रिया

Sun, 17 Dec 2023 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा रबीश श्रीवास्तव, वाराणसी

सार

इसका खाका नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने तैयार कर लिया है। नई व्यवस्था का फायदा देश के 1.75 लाख छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी और पीजी की काउंसलिंग एक साथ होगी। इसका खाका नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने तैयार कर लिया है। नई व्यवस्था का फायदा देश के 1.75 लाख छात्रों को मिलेगा। चेयरमैन डॉ. बीएन गंगाधर ने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों की काउंसलिंग 30 दिन में ही कराई जाएगी। अलग-अलग काउंसलिंग में दो से तीन महीने लगते हैं। इसका असर शैक्षिक सत्र पर पड़ता है।

विज्ञापन


एनएमसी के चेयरमैन शनिवार को आईएमएस बीएचयू के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। साथ ही अमर उजाला संवाददाता से खास बात की। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को राष्ट्रीय पहचान नंबर दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों की दाखिला प्रक्रिया और पारदर्शी बनाई जा रही है। समितियां बनाकर तय समय में सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। मेडिकल छात्रों को कुशल बनाने पर जोर है।

पाठयक्रम की पढ़ाई के साथ ही नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेजों की मान्यता पर डॉ. गंगाधर ने कहा कि जो टीम निरीक्षण के लिए जाती है, वह संकायों, विभागों के निरीक्षण के साथ ही अस्पतालों की व्यवस्था को भी देखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें