मानव-वानर संघर्ष को नियंत्रित करने के लिए नौ सदस्यीय समिति पहले ही गठित की जा चुकी है। सार्वजनिक स्थानों पर बंदरों को खुले में भोजन देने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। शहर और ग्रामीण इलाकों में बंदरों के संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष अभियान चलाया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की पर्याप्त उपलब्धता कराने को कहा।
नमामि गंगे और नदियों की स्वच्छता की समीक्षा के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। अस्सी नदी के उद्गम स्थल कंदवा आर्द्रभूमि के संरक्षण के लिए एकीकृत प्रबंधन योजना पर मंथन किया गया। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम आर्द्रभूमि समिति का गठन पूरा कर लिया गया है। इन समितियों का उद्देश्य आर्द्रभूमि का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना है।
अधिकारियों ने बताया कि अक्तूबर 2026 में शहर से निकले 29,814 टन ठोस कचरे का करसड़ा प्लांट में निस्तारण किया गया। वहीं, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत 2,135.60 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों से 4,80,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।