वाराणसी। भाजपा के पूर्व पार्षद विनोद भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार की देर शाम महापौर मृदुला जायसवाल से कहासुनी हुई है। कहा कि जब प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार जल संस्थान में आए थे तो उस दौरान पेयजल की समस्या को लेकर उनसे आपत्ति दर्ज कराई। इस पर प्रमुख सचिव ने पार्षदों की बैठक बुलाई। जिसमें सभी पार्षदों ने अपनी बात रखी। इस बात से महापौर नाराज हैं।
कार्यालय का काम खत्म करने के बाद जब घर जाने को निकली तो उसी दौरान महापौर ने बुलाया और कहा कि वार्ड की राजनीति करो। इस पर मैंने कहा कि बीस साल से वार्ड की राजनीति करते आ रहे हैं अब शहर की राजनीति करेंगे। दरअसल सभी वार्डों की स्थिति खराब है। कहने के बाद की समस्याओं का हल नहीं होता है। इस बारे में महापौर ने कहा कि बिरदोपुर की पार्षद शीला भारद्वाज के पति विनोद भारद्वाज जलकल में ठेकेदारी करते हैं। पहले भाजपा के पूर्व पार्षद थे। पार्टी में एक अनुशासन है। मैंने उनसे बस इतना पूछा कि भाजपा के पार्षद पति हो। कोई समस्या है तो सिस्टम ये बताओ। आगे बढ़ने के लिए वार्ड की राजनीति किया करो। इस प्रकार की सामान्य बात को वे क्यों इतना तूल दे रहे हैं मुझे नहीं पता है।