फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी सामूहिक हत्याकांड का खुलासा: 336 घंटों की CCTV फुटेज, 5 लाख फोन नंबर खंगाले, तब पकड़ में आया हत्यारोपी

Fri, 07 Feb 2025 09:40 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी

सार

पुलिस ने वारदात के पहले और बाद का हत्यारोपी का डिजिटल रूट चार्ट तैयार किया। मार्च 2022 से छह नवंबर 2024 तक विक्की और जुगनू की लोकेशन और फोन पर उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने के लिए तकरीबन पांच लाख मोबाइल नंबर खंगाले।
विज्ञापन
1 of 9
वाराणसी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के भदैनी के पांच लोगों की हत्या के आरोपी एप डेवलपर विक्की और दिल्ली में आईटी कंपनी में काम करने वाले उसके भाई जुगनू की गिरफ्तारी आसान नहीं थी। कारण कि वारदात के बाद विक्की बातचीत के लिए मोबाइल फोन इस्तेमाल ही नहीं कर रहा था। किसी एटीएम से न पैसा निकाला और न कहीं ऑनलाइन भुगतान किया और न किसी होटल या गेस्ट हाउस में ठहरा।

विज्ञापन

2 of 9
वाराणसी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए 336 घंटों की सीसी फुटेज खंगाली। वारदात के पहले और बाद का उसका डिजिटल रूट चार्ट तैयार किया। मार्च 2022 से छह नवंबर 2024 तक विक्की और जुगनू की लोकेशन और फोन पर उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने के लिए तकरीबन पांच लाख मोबाइल नंबर खंगाले। तब जाकर तकनीक की मदद से ही विक्की और जुगनू पकड़े गए।
विज्ञापन

3 of 9
शराब कारोबारी की पत्नी और बेटी - फोटो : अमर उजाला
भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या के बाद उनका छोटा भतीजा जुगनू पुलिस के बुलाने पर आसानी से आ गया था। लंबी पूछताछ और पड़ताल के बाद भी हत्याकांड में जुगनू की संलिप्तता नहीं उजागर हुई तो उसे पुलिस ने छोड़ दिया। एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि जुगनू की लगातार निगरानी, कई शहरों में दबिश और परिवार के सदस्यों के बैंक अकाउंट खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे।

4 of 9
नीतू गुप्ता, नवनेंद्र, सुबेंद्र और गौरांगी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में सर्विलांस की मदद से दोबारा जुगनू के मोबाइल फोन की मॉनिटरिंग शुरू की गई। अचानक पता लगा कि वह अपने मोबाइल फोन से इंस्टाग्राम और फेसबुक की दो-तीन फर्जी आईडी इस्तेमाल कर रहा है। उन आईडी को खंगाला गया तो सामने आया कि उनका इस्तेमाल दो-तीन फर्जी आईडी से चैटिंग के लिए किया जाता है। यही इस मुकदमे का टर्निंग पॉइंट था। फिर, सर्विलांस की मदद से ही विक्की के मेसेंजर एप की लोकेशन ट्रैक की गई और दोनों भाई गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन

5 of 9
वाराणसी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इन्हें एक लाख का इनाम और प्रशस्ति पत्र
सर्विलांस प्रभारी दिनेश कुमार यादव, एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल विवेक मणि त्रिपाठी, कांस्टेबल विराट सिंह व प्रशांत तिवारी और भेलूपुर थानाध्यक्ष विजय नारायण मिश्र, रेवड़ी तालाब चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल सुमित शाही काे एक लाख का इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

6 of 9
पुलिस की गिरफ्त में दोनो भाई। - फोटो : अमर उजाला
बड़े पापा हम दोनों भाई और बहन को कभी एकसाथ नहीं बैठने देते थे
जुगनू ने पुलिस को था बताया कि जब उसके मां-बाप की हत्या की गई थी तो उसे धकेल कर विक्की ने ही बचाया था। हालांकि, इसके बावजूद उसके पेट और बाजू में गोली लगी थी। जुगनू ने कहा था कि उसके बड़े पापा ने कभी उसे, विक्की और बहन डाली को एकसाथ नहीं बैठने दिया। 
विज्ञापन

7 of 9
वाराणसी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
तीनों बस दादी के सहारे किसी तरह से पले-बढ़े। बड़े पापा का डर ऐसा था कि वो जहां कहते थे, वह वहां आंख मूंद कर दस्तखत कर देता था। विक्की बचपन से ही बड़े पापा को पसंद नहीं करता था और कभी-कभार उनकी बात का विरोध करता था। इसी चक्कर में उसकी पिटाई भी होती रहती थी।

8 of 9
वाराणसी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
नवंबर 2024 में वाराणसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। भदैनी इलाके में एक बहुमंजिला मकान के अलग-अलग तल से मंगलवार यानी 5 नवंबर को एक महिला, उसके दो बेटों और एक बेटी का शव मिला था। जबकि घटनास्थल से लगभग 14 किलोमीटर दूर मीरापुर रामपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में महिला के पति का अर्धनग्न शव बेड पर मिला। उसे भी गोली मारी गई थी। पांचों की कनपटी और सीने में गोली मारी गई थी।
विज्ञापन

9 of 9
वाराणसी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दोनों ही घटनास्थल से मिले खोखा के आधार पर पुलिस दावा कर रही थी कि पांचों लोगों की हत्या में .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस पुराने विवाद और घटनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही थी। परिवार के मुखिया मृत राजेंद्र पर अपने पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ ही एक चौकीदार की हत्या का आरोप था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें