फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: इंजेक्शन लगने के बाद विवाहिता की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 08 Nov 2026 04:38 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

चौबेपुर के उमरहां स्थित क्लिनिक में इलाज कराने पहुंची सिंहवार गांव की 34 वर्षीय मुन्नी देवी की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में कई लोगों की मौत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सिंहवार गांव निवासी 34 वर्षीय विवाहिता की इलाज के दौरान रविवार भोर में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उल्टी की शिकायत पर महिला को उमरहां स्थित एक निजी क्लिनिक ले जाया गया था। वहां इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। मामले में पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उल्टी की शिकायत पर क्लिनिक ले गए थे परिजन
सिंहवार गांव निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी मुन्नी देवी (34) शनिवार दोपहर करीब दो बजे उल्टी होने से बीमार हो गईं। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए उमरहां स्थित डॉ. अनुज कुमार पांडेय के क्लिनिक पर लेकर पहुंचे। आरोप है कि क्लिनिक में चिकित्सक ने मुन्नी देवी को इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते उनकी मौत हो गई।
 

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
महिला की अचानक मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका के भाई दिनेश कुमार, निवासी उमरहां ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
चौकी प्रभारी अजीत पाल सिंह ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने भी प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच किए जाने की पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें