मंडुवाडीह पुलिस ने रविवार को बनारस रेलवे स्टेशन से शिवदासपुर, चांदपुर और ककरमत्ता क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दुकानदारों को दोबारा कब्जा करने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मंडुवाडीह पुलिस ने रविवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर दुकानों के सामने और सड़क किनारे किए गए कब्जे हटवाए। पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष प्रशांत पांडेय के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने मुख्य मार्ग, सर्विस लेन और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन
तीन टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में चलाया अभियान
अभियान के तहत कस्बा और लहरतारा चौकी की संयुक्त टीम ने बनारस रेलवे स्टेशन से शिवदासपुर तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर और फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया। वहीं, मड़ौली चौकी प्रभारी की टीम ने चांदपुर चौराहे से रोहनिया की तरफ मुख्य मार्ग की सर्विस लेन पर किए गए कब्जे हटवाए।
इसके अलावा बरेका चौकी प्रभारी की टीम ने ककरमत्ता फ्लाईओवर से चितईपुर की तरफ मुख्य मार्ग और फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
थानाध्यक्ष प्रशांत पांडेय ने बताया कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या हो रही थी। लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।