पीड़ित का आरोप है कि 14 मई 2026 को आरोपी ने व्हाट्सएप पर रेलवे भर्ती का विज्ञापन भेजा। इसके बाद 20 मई को उन्हें लखनऊ बुलाया और पंजाब नेशनल बैंक के खाते में रुपये जमा कराए। मई से अगस्त 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में करीब पांच लाख रुपये ले लिए। इसमें दो लाख रुपये बैंक के माध्यम से जमा कराए गए थे।
आरोपी ने भरोसा दिया था कि 60 कार्यदिवस में नौकरी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद मेडिकल परीक्षण के लिए सूचना भेजी जाएगी। निर्धारित समय बीतने के बावजूद न तो बेटे की नौकरी लगी और न ही प्लॉट का आवंटन हुआ। इस पर संजय ने आरोपी से संपर्क किया।
पीड़ित के अनुसार, 24 सितंबर को आरोपी ने व्हाट्सएप पर बातचीत के दौरान फिर रुपये की मांग की। इस पर उन्होंने पहले दी गई रकम वापस मांगी तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। संजय ने पुलिस को बताया कि आरोपी से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट उनके पास साक्ष्य के रूप में मौजूद है।
शिकायत में आरोपी के नाम से संचालित नारायण इंफ्रा कंस्ट्रक्शन फर्म का भी उल्लेख किया गया है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।