फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के खिलाफ खड़े प्रत्याशी जानें क्या कर रहे अब?

Tue, 21 May 2019 06:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 अब थम गए हैं, अब प्रत्याशियों को इंतजार है तो सिर्फ 23 मई का। क्योंकि इस दिन लोकसभा सीट पर खड़े उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इस दिन पता चलेगा कि कौन अब संसद का रुख करेगा और कौन नहीं। चुनाव प्रचार के बाद सभी प्रत्याशी अब आराम कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर


चुनाव में सबसे ज्यादा लोगों को बनारस सीट का इंतजार रहेगा कि यहां से कौन जीतेगा और कितने वोट से जीतेगा। क्योंकि काशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्याशी हैं और इनके खिलाफ कांग्रेस से अजय राय और सपा-बसपा से शालिनी यादव खड़े हुए हैं। आपको बताते हैं कि ये दोनों प्रत्याशी चुनाव खत्म होने के बाद क्या कर रहे हैं।

विज्ञापन


सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव ने बताया कि 22 दिन प्रचार अभियान और मतदान के बाद सुकून की नींद पूरी की। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि काफी दिनों बाद किचन में जाने का मौका मिला, जहां उन्होंने सबसे पहले मैगी बनाई और परिवार के साथ इसका लुत्फ लिया।

विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय दिन भर घर में ही रहे। उनका कहना था कि चुनावी भागदौड़ के चलते लंबे अरसे से आराम नहीं मिल पाया था और थकान बहुत हो गई थी। थकान मिटाने के लिए उन्होंने दोपहर में भरपूर नींद ली। सुबह परिवार के सदस्यों के साथ सादा भोजन किया और बच्चों के साथ समय बिताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पहली बार वाराणसी से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को तीन लाख 71 हजार मतों से हराया था। उन्हें पांच लाख 81 हजार 22 और केजरीवाल को दो लाख नौ हजार 238 मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को 75614, बसपा प्रत्याशी विजय प्रकाश जायसवाल को 60579 और सपा प्रत्याशी कैलाश चौरसिया को 45291 मत मिले थे। सभी की जमानत जब्त हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें