- मेष व वृश्चिक मंगल (मंगल)
- सिंह सूर्य (सौर्य, बल व पुष्टि)
- कर्क चंद्रमा (शांति)
- वृषभ व तुला शुक्र (विकास, विस्तार)
- मिथुन व कन्या बुध (तर्कशक्ति, बुद्धि)
- धनु व मीन गुरु (ज्ञान एवं विवेक)
- मकर व कुंभ शनि (न्याय)
नेताओं की जीत के लिए आज हो रहे अनुष्ठान
प्रत्याशियों की जीत के लिए उनके समर्थक काशी में विभिन्न मंदिरों में चुनाव में जीत के लिए विविध अनुष्ठान हो रहे हैं। शनिवार को मतदान के दिन भी कई मंदिरों में पूजन अर्चन व अनुष्ठान हो रहे हैं। मराठी समाज की ओर से चिंतामणि मंदिर में गणेश अथर्व शीर्ष का पारायण हो रहा। पंच द्रविड़ समाज की ओर से आंध्रा आश्रम में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसके बाद हवन पूजन होगा। जैन मंदिर भेलूपुर और खोजवां में शांतिधारा होगी।