Varanasi Lok Sabha Election Result : वाराणसी में मतदाताओं ने पीएम मोदी, अजय राय और अतहर जमाल लारी के बाद नोटा के बटन को पसंद किया। यहां चार प्रत्याशियों से ज्यादा वोटरों ने नोटा का बटन दबाया।
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में नोटा (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प इस बार के आम चुनाव में चौथे स्थान पर रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के अजय राय और बसपा के अतहर जमाल लारी के बाद मतदाताओं की पसंद नोटा का बटन रहा। नोटा का बटन 8478 मतदाताओं ने दबाया।
विज्ञापन
इसके अलावा वाराणसी में अजय राय को छोड़ कर शेष अन्य पांच प्रत्याशियों अतहर जमाल लारी, कोली शेट्टी शिवकुमार, गगन प्रकाश यादव, दिनेश कुमार यादव और संजय कुमार तिवारी की जमानत जब्त हो गई।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नोटा का बटन 4037 मतदाताओं ने दबाया था और वह मत प्राप्त करने के मामले में पांचवें स्थान पर था। उस लोकसभा चुनाव में सपा की प्रत्याशी रहीं शालिनी यादव के अलावा अजय राय सहित 24 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं, वर्ष 2014 के आम चुनाव में नोटा का बटन वाराणसी लोकसभा के 2051 मतदाताओं ने दबाया था। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के अलावा अजय राय सहित 39 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।