फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में बोले राहुल गांधी, मोदी को फिर से गुजरात भेज देंगे

Sat, 04 Mar 2017 09:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
rahul akhilesh dimple - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में सुबह मोदी ने केसरिया रंग में डूबो दिया तो शाम को कांग्रेस और सपा भी पीछे नहीं रही। रोड शो में पहली बार डिंपल यादव भी अखिलेश यादव और राहुल के साथ दिखाई दीं। डिंपल को देख बनारसी फूले नहीं समा रहे थे। ये रोड शो गोदौलिया चौराहे पर समाप्त हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान डिंपल ने जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि यूपी में विकास की फिजा आ गई है । यूपी में सपा का परचम लहराएगा।  इसके बाद सीएम अखिलेश ने कहा कि यह रोड शो ऐतिहासिक रहा। हमने ‌मंदिर में बाबा का आशीर्वाद लिया। जब आर्शीवाद मिले तो सरकार बनना पक्का है।

कहा कि पीएम मोदी तीन दिन और काशी दर्शन कर लें। उनकी बातों में कोई फंसने वाला नहीं है। मन की बात कोई समझ नहीं पाया। कहा कि जनता हिसाब लेगी। कहा कि हम गंगा से दूर रहने वाले हैं। पीएम ने अभी तक गंगा मां की शपथ नहीं खाई। ये चुनाव उत्तर प्रदेश का भविष्य बदलने का है।
विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री जी कहते थे कि हम काशी को क्योटो बना देंगे,पर किसी ने क्योटो को देखा क्या ? पीएम जी कहते हैं ये दो कुनबों का गठबंधन है। हम उन्हें बताना चाहते हैं कि ये दो युवाओं का गठबंधन है।  वहीं राहुल गांधी ने कहा कि इस रोड शो ने उत्तर प्रदेश, नरेंद्र मोदी को एक संदेश दिया है।

ढाई साल पहले नरेंद्र मोदी ने बनारस से रिश्ता बनाया था। वह कभी किसी के भाई बनेंगे, किसी के चाचा बनेंगे। गंगा हम सबकी मां हैं।  जबकि मोदी सिर्फ खुद को गंगा मां का बेटा बताते हैं। कहा कि मोदी बनारस में रिंग रोड को बनाने, गंगा को साफ करने का वादा किया था लेकिन कर नहीं पाए।

राहुल ने कहा कि कहा कि मोदी को पहले यहां से दिल्ली फिर गुजरात भेज देंगे। रोड के शो के दौरान बनारस में भी राहुल, अखिलेश और डिंपल यादव को बिजली के नीचे लटकते तारों से उलझना पड़ा। इसकी वजह उन्हें झुकना पड़ा। 

 सीएम अखिलेश, राहुल गांधी और डिंपल बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए गए हैं।  सीएम अखिलेश और उनकी पत्नी ने गंगा जल, दूध तथा पंचामृत से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया। साथ ही सीएम और उनकी पत्नी ने संकल्प लिया। 

वाराणसी में पीएम मोदी के मेगा रोड शो के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव का मेगा रोड शो शुरू हुआ। कचहरी अंबेडकर चौराहा पर राहुल और अखिलेश की जोड़ी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके साथ उनका रोड शो वरुणा पार से शहर की ओर रवाना हुआ। पूरा इलाका समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के झंडों से पट गया है। दोनों ही दलों के समर्थक उत्साह से लबरेज नजर आ रहे हैं। समर्थक रोड शो में यूपी को ये साथ पसंद है कि तेज धुनों पर नाचते गाते चल रहे हैं।  वाराणसी में पीएम मोदी के मेगा रोड शो के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव का मेगा रोड शो शुरू हुआ। कचहरी अंबेडकर चौराहा पर राहुल और अखिलेश की जोड़ी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके साथ उनका रोड शो वरुणा पार से शहर की ओर रवाना हुआ। पूरा इलाका समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के झंडों से पट गया है। दोनों ही दलों के समर्थक उत्साह से लबरेज नजर आ रहे हैं। समर्थक रोड शो में यूपी को ये साथ पसंद है कि तेज धुनों पर नाचते गाते चल रहे हैं। 


वहीं गोलगड्डा से ठीक पहले सीएम ‌अखिलेश की पत्नी ‌डिंपल यादव भी रोड शो में शामिल हुई। डिंपल भाभी के शामिल होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह आ गया। उन्होंने जोरदार नारे लगाए।  कार्यकर्ताओं के जोश से उत्साहित डिंपल ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

राहुल-अ‌खिलेश के रोड शो को मुस्लिम बहुल दोषीपुरा, पीलीकोठी, मदनपुरा आदि में जोरदार समर्थन मिल रहा है। सड़क ‌पर तिल रखने की जगह नहीं बची है। लोग छतों पर खड़े होकर राहुल, अखिलेश और डिंपल का स्वागत कर रहे हैं। 

  अखिलेश यादव और राहुल के रोड शो में नीचे लटक रहे तार बाधार न बनें, इसके लिए विकास रथ पर हाईड्रोलिक प्लेटफार्म बनाया गया है।  रास्तेभर में अखिलेश और राहुल पर फूलों की बारिश की जा रही है।  

उधर, रोड शो जब चौकाघाट काली मंदिर के पास पहुंचा तब सपाई और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। दो‌नों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में अपना-अपना झंडा फहराने को लेकर विवाद हुआ था। बाद में पुलिस ने घर में घुस कर भाजपा के झंडे हटवाए। 


रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ से सीएम अखिलेश और राहुल गांधी बेहद उत्साहित हैं। उधर, रोड शो के दौरान इमलाक कालोनी के पास सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में हल्की झड़प भी हुई।      काशी में राहुल गाँधी और अखिलेश यादव को ऐतिहासिक जनसमर्थन#Fantastic_Rahul_Akhilesh pic.twitter.com/9V5f46IojH — INC India (@INCIndia) March 4, 2017


बता दें कि राहुल भी काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे।  बता दें कि कचहरी के सामने अधिवक्ताओं की ओर से रोड शो का स्वागत होगा। कचहरी से लेकर गोदौलिया गिरजाघर चौराहे तक छह स्थानों पर प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।

 इससे पहले भदोही और बनारस के दो जनसभाओं में सीएम अखिलेश ने कहा कि भदोही में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे  सीएम अ‌खिलेश यादव ने पीएम मोदी से उनके तीन साल के काम का हिसाब मांगा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पिछले तीन साल में कोई काम नहीं किया है। इसलिए हिसाब देने से कतरा रहे हैं। आरोप लगाया कि समाजवादियों से पीएम मोदी डरे हुए हैं, इसलिए बनारस में तीन दिन से रुके हुए हैं।

कहा कि सपा सरकार बनने पर हर गरीब महिला को एक हजार रुपये पेंशन दिया जाएगा। कहा कि नौजवान, किसान, बुनकर हमारे साथ हैं, हम जरूर चुनाव जीतेंगे।

महिलाओं के हूजुम से खुश सीएम अखिलेश ने कहा कि जहां महिलाओं का हुजूम हो उसकी सरकार बनती है। ज्ञानपुर के पूर्व सपा विधायक विजय मिश्र के बारे में कहा कि यह बहुत अजीब इंसान है, इनसे पैसे ले लेना पर वोट मत देना।
  वाराणसी रोड शो आरम्भ हुआ अंबेडकर चौराहे से, बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण pic.twitter.com/Adh3ABCUnd — Office of RG (@OfficeOfRG) March 4, 2017

Varanasi: Rahul-Akhilesh's roadshow. SP is contesting on 2 out of 5 seats under Varanasi LS, while Cong has fielded candidates on 3 seats. pic.twitter.com/PkIKrvk26k — ANI UP (@ANINewsUP) March 4, 2017


रोड शो का फाइनल रूट

कचहरी अंबेडकर चौराहा से शुरू होकर वरुणा पुल, नदेसर, घौसाबाद, चौकाघाट पानी टंकी, गोलगड्डा, पीलीकोठी, विश्वेश्वरगंज, मैदागिन चौराहा, चौक, गोदौलिया से गिरजाघर चौराहे तक जाएगा रोड शो।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें