फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्रों के लिए नहीं नामित हुए नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए 29 क्रय केंद्र तो खोल दिए गए हैं, लेकिन केंद्रों की व्यवस्था और केंद्र पर किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के निरीक्षण के लिए अभी तक नोडल अधिकारियों को नामित ही नहीं किया गया है। शासन के निर्देशानुसार क्रय केंद्रों पर सुविधाओं की करीब 31 बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजनी होती है।
विज्ञापन

विडंबना है कि गेहूं क्रय केंद्र पर पीने के पानी, बैठने की सुविधा, बोरा, झरना, इलेक्ट्रॉनिक तराजू की तमाम व्यवस्थाएं अधूरी हैं। केंद्रों के खुलने के चार दिन बाद भी किसी भी ब्लॉक में नोडल अधिकारी को नामित नहीं किया जा सका है। जिले में एक अप्रैल से 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद के लिए 29 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
जिला विपणन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी का कहना है कि अभी जिलाधिकारी की ओर से नोडल अधिकारी नामित नहीं हुए हैं। ज्यादातर विभागीय अधिकारी पंचायत चुनाव की तैयारी में ही जुटे हैं। जिससे अभी तक जिले के किसी भी ब्लॉक में कोई नोडल अधिकारी नामित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गेहूं की कटाई ने पकड़ा जोर, बधने लगे गट्ठर
गेहूं की कटाई ने जोर पकड़ लिया है। जगह-जगह लोग बोझ ढोते देखे जा सकते हैं। सुबह-शाम लोग सिवान में ही नजर आ रहे हैं। कटाई में पुरुष तथा महिलाएं सभी लोग लगे हैं। खेत में कहीं-कहीं गट्ठर बांधकर छोड़े गए हैं तो कहीं कहीं लोग उसे ढोते हुए अपने घरों को भी ले जा रहे हैं।
आग से बचने के लिए हो रही बिजली कटौती
विद्युत शार्ट सर्किट के कारण गेहूं की फसल पिछले दिनों कई जगह जल गई थी, इन्हें बचाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा दिन में कटौती की जा रही है। बिजली की कटौती सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें