फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मभूषण शारदा सिन्हा ने साझा की यादें, गुनगुनाए गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक संध्या में पद्मभूषण शारदा सिन्हा ने 25 साल पुरानी यादों को साझा किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के स्थापना के सौवें वर्ष में आना सौभाग्य की बात है। उन्होंने अपनी रचना कोयल बिना बगिया ना सोहे... को गुनगुनाकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास ने अपने गीतों से पर्यावरण को बचाने की अपील की। इसके बाद अपना प्रसिद्ध गीत गोरिया चांद के अजोरिया नियर गोर बाड़ू हो... सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने आयोजन के लिए छात्र कल्याण संकाय एवं कैंपस प्लेसमेंट सेल के सदस्यों की सराहना की। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के तीन सौ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विजेताओं को ऑनलाइन सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय, स्वागत डॉ. बंशीधर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें