फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय में पुलिस मुठभेड़ में वाराणसी का हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2020 02:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लंका थाने का हिस्ट्रीशीटर सीरगोवर्धनपुर निवासी अशोक यादव सोमवार की देर रात चंदौली जिले के मुगलसराय थाना के चंदासी स्थित कोयला मंडी के समीप पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि अशोक के चंदासी स्थित कोयला मंडी में आने की सूचना मुगलसराय थाने के कोतवाल शिवानंद मिश्रा को मिली थी। 

विज्ञापन


सूचना के आधार पर मुगलसराय कोतवाल शिवानंद मिश्रा ने पुलिस बल के साथ घेरेबंदी की तो अशोक और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में अशोक की बायीं बांह में गोली लगी और वह बाइक से गिर गया। वहीं उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देते हुए मौके से भाग निकले। अशोक को उपचार के लिए चंदौली के जिला अस्पताल ले जाया गया है। 

मुगलसराय कोतवाल शिवानंद मिश्रा ने बताया कि वाराणसी के लंका थाने के हिस्ट्रीशीटर अशोक के खिलाफ वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली में 28 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अशोक और उसके गिरोह के साथियों ने बीते 11 अगस्त को लंका थाना के सीरगोवर्धनपुर में हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव उर्फ कल्लू पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस मामले में अभी भी पूर्व में 50 हजार के इनामी बदमाश रहे नरोत्तमपुर निवासी मनीष सिंह सोनू की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन


अशोक के पास से मिले असलहे को कब्जे में ले लिया गया है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर इस गिरोह से संबंधित सूचना को वाराणसी पुलिस से साझा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें