फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: एमडी कार्यालय में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, स्थिति बिगड़ते देख बुलानी पड़ी फोर्स

Fri, 02 Dec 2022 10:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

प्रदर्शनकारी एमडी कार्यालय में घुस गए। उनका आरोप था कि उनके कई साथियों से दबाव बनाकर उनसे काम कराया जा रहा, जिन्हें उन्होंने निकालने गए थे। वहीं, शाम चार बजे सुरक्षा के दृष्टि से फोर्स बुला ली गई।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को झाल मंजीरा बजाकर अनोखे ढंग से भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालय प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी एमडी कार्यालय में घुस गए। उनका आरोप था कि उनके कई साथियों से दबाव बनाकर उनसे काम कराया जा रहा, जिन्हें उन्होंने निकालने गए थे। वहीं, शाम चार बजे सुरक्षा के दृष्टि से फोर्स बुला ली गई। इसे लेकर प्रदर्शनकारियों का आक्रोश और बढ़ गया।

विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते विरोदोपुर, कबीरनगर, दुर्गाकुंड, गुरुधाम, खोजवा, क श्मीरीगंज, बैजनत्था, महमूरगंज, बसही, राजेंद्र प्रसाद घाट,शक्तिपीठ उपकेंद्र की 33 केवीए की लाइन बंद रही। अलईपुरा, सरैया, अंसरबाद, तेलियाना, आदमपुर, दोषिपुरा, भदौनी से पिशाचमोचन, काशी अनाथालय, नई सड़क, अंधरापुल, मलदहिया, पांडेयपुर हवेली, लेदुपुर से शक्तिपीठ, बरकी में सकलपुर, शिवाला, अमरपुर आदि स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

वहीं, एमडी कार्यालय पर सभा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने यह तय किया कि सभी अवर अभियंता और कर्मचारी मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा की तरह अपने विद्युत उपकेंद्र की लाइनों पर नजर रखेंगे, क्योंकि कुछ आंदोलन को बदनाम करने के लिए बाहरी मिस्त्रियों द्वारा अनाधिकृत रूप से लाइनों से छेड़छाड़ किया जा रहा है। अध्यक्षता इंजीनियर अरूण यादव और संचालन मदनलाल श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान इंजीनियर अमित त्रिपाठी, मायाशंकर  तिवारी, संजय भारती, विजय सिंह, जितेंद्र सिंह, मनीष श्रीवास्तव रमाशंकर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को महिलाएं भेंट करेंगी चूड़ियां
वक्ताओं ने साल 2000 के प्रदर्शन की तर्ज पर अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि साल 2000 में महिलाओं ने हड़ताल के दौरान मोर्चा संभाला था, जो इस बार भी मोर्च संभालेंगी और वे मांगों को न मानने वाले उच्चाधिकारियों अपनी चूड़ियां भी भेंट करेंगी।

अनिश्चित कालीन हड़ताल की हो सकती है घोषणा
एमडी कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने सभा की। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है उसे लेकर साथियों का आक्रोश बढ़ रहा है। यही स्थिति रही तो कभी भी अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा हो सकती है। जिसके बाद विद्युत उपकेंद्रों और पावर हाउसों में शिफ्ट में काम कर रहे अवर अभियंता और कर्मचारी भी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल में शामिल हो जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें