फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में छिड़काव करेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 30 अक्टूबर तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बृहस्पतिवार से शुरुआत हो गई। टीमों द्वारा घर- घर दवाओं का छिड़काव करने के साथ ही लोगों को संचारी रोग नियंत्रण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से इसकी शुरुआत की, जबकि कमिश्नर दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मंडल कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर संचारी टीम को रवाना किया। इस दौरान कमिश्नर-डीएम ने टीम में शामिल लोगों को सजगता-सतर्कता के साथ काम करते हुए संचारी रोग से बचाव के लिए प्रेरित किया। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 40 टीम जगह-जगह दवाओं का छिड़काव करेंगी। ‘संचारी रोगों पर सीधा वार’ के संकल्प नारे के साथ टीम गठित कर एंटी लारवा का छिड़काव कराया जाएगा। इस दौरान अस्पतालों में भी लोगों को संचारी रोग नियंत्रण के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम मेंजिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय, सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय, मलेरिया इंस्पेक्टर हितेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें