निषादराज घाट पर तीन माह से सीवर बह रहा है। जो कि घाट की सीढि़यों से होकर गंगा में जा रहा है। लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सबसे अधिक दिक्कत सुबह स्नान करने वालों को होती है। बदबू से परेशान लोग रास्ता बदलकर आते-जाते हैं। गंगा घाटों पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। एनजीटी से लगातार निर्देश मिलने के बाद भी गंगा में किसी न किसी कारण से सीवर जा रहा है। पिछले दिनों महाशिवरात्रि पर सभी सीवर चैंबरों को दुरुस्त कराया गया था। फिर से यह समस्या आ गई। जलकल के सचिव ओपी सिंह ने कहा कि सूचना मिली है। जल्द ही सीवर की समस्या दूर कराई जाएगी। गंगा घाटों का निरीक्षण कर सीवर व अन्य समस्याओं को दूर कराया जाएगा।