फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी, रिहायशी इलाकों में घुसा पानी

Sun, 19 Sep 2021 10:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर फिर बढ़ रहा (फाइल फोटो)।
विज्ञापन

बनारस में बरसात भले ही थम गई हो, लेकिन गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण वरुणा में पलट प्रवाह से अब रिहायशी इलाकों में फिर से पानी घुसने लगा है। गंगा और वरुणा की बढ़ती रफ्तार ने तटवासियों की धुकधुकी एक बार फिर बढ़ा दी है। हालांकि देर रात गंगा के जलस्तर में बढ़ाव की रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा हो गई थी।

विज्ञापन


शनिवार को रात 10 बजे केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 66.15 मीटर दर्ज किया गया। गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ाव जारी है। गंगा के बढ़ते जलस्तर से वरुणा में पलट प्रवाह के कारण कोनिया क्षेत्र में रिहायशी इलाकों में पानी घुसने लगा है। सरैया क्षेत्र में भी लोग सहमे हुए हैं।

अगस्त के प्रथम सप्ताह में गंगा और वरुणा के तटीय इलाकों में जलस्तर बढ़ने से लोग बाढ़ से घिर गए थे। शनिवार को सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 65.96 मीटर था और जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। पिछले 12 घंटे में गंगा के जलस्तर में 43 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें