फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटाव के बाद फिर बढने लगीं गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा के जलस्तर में घटाव के बाद फिर से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मिर्जापुर से लेकर गाजीपुर तक ही गंगा में बढ़ाव बना हुआ है। बलिया में गंगा का जलस्तर थम गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार की शाम को गंगा का जलस्तर 59.67 मीटर दर्ज किया गया। रविवार की सुबह गंगा में घटाव शुरू हो गया था। सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 59.66 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर के बाद गंगा के जलस्तर में मामूली बढ़त दर्ज की गई और यह शाम होते-होते एक सेंटीमीटर बढ़ गईं।
विज्ञापन

शनिवार को गंगा का जलस्तर 59.69 मीटर दर्ज किया गया था। केंद्रीय जल आयोग का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बरसात और पहाड़ी नदियों से आने वाले पानी के कारण गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रयागराज से फाफामऊ के बीच गंगा स्थिर बनी हुई हैं। वहीं मिर्जापुर में जलस्तर सुबह 8 बजे 64.48 और शाम को 64.56 मीटर दर्ज किया गया। गाजीपुर में सुबह 8 बजे 53.39 मीटर और शाम को पांच बजे 53.46 मीटर जलस्तर रहा। बलिया में सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 50.09 मीटर और शाम को पांच बजे 50.07 मीटर पर स्थिर हो गया था। वहीं शनिवार को मिर्जापुर में जलस्तर 64.28 मीटर, गाजीपुर में 53.34 मीटर और बलिया में 50.07 मीटर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें