फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के गंगा घाट अब खुद बताएंगे अपने अतीत की दास्तान, जानिए कैसे...?

Mon, 01 Oct 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
काशी के गंगा घाट
काशी के गंगा घाट अब अपने अतीत की दास्तान भी बताएंगे। स्मार्ट सिटी योजना के तहत इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही सभी 84 घाटों पर शिलापट्ट लगाए जाएंगे और उन पर हिंदी अंग्रेजी में उनके अतीत से संबंधित विवरण उकेरा जाएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें ....
 
विज्ञापन

2 of 5
ghat - फोटो : अमर उजाला

इन शिलापट्टों पर प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि रात में भी श्रद्धालु और सैलानी गंगा घाटों के इतिहास से रूबरू हो सकें।  स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत हाल ही में सर्वे हुआ तो सामने आया कि 84 घाटों में से सिर्फ चार पर ही उनके इतिहास से संबंधित जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन

3 of 5
ghat - फोटो : अमर उजाला
शेष अन्य पर सिर्फ उनका नाम लिखा हुआ है। ऐसे में यह निर्णय लिया गया कि सभी 84 गंगा घाटों पर एक तरह के शिलापट्ट लगाकर हिंदी अंग्रेजी में उनके इतिहास से संबंधित विवरण श्रद्धालुओं और सैलानियों के लिये उपलब्ध कराया जाए।

 

4 of 5
संत रविदास घाट पर गंगा महोत्सव
इसके साथ ही सभी गंगा घाटों को एक ही रंग में रंगने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। ताकि आदि केशव घाट से लेकर अस्सी घाट तक लगभग सात किलोमीटर तक श्रद्धालुओं और सैलानियों को एकरूपता नजर आए। माना जा रहा है कि यह प्रयास काशी में पर्यटन उद्योग को और बढ़ावा देगा। इसके साथ ही गंगा घाटों से प्रत्यक्ष तौर पर जुड़े लोगों की आय और जीवन स्तर में अभिवृद्धि होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगा घाट पर लगी छतरी - फोटो : अमर उजाला
पीएमसी के प्रभारी भरत वार्ष्णेय ने बताया कि अभी डिजाइन बनाने के लिए भेजा गया है। डिजाइन बनने के बाद टेंडर किया जाएगा। सभी घाटों पर लगने वाले इस शिलापट्ट पर कारीब 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें