फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पूर्व महापौर ने समाचार पत्र वितरक को किया सम्मानित, बोले- ये भी कोरोना वॉरियर

Thu, 23 Apr 2020 01:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
समाचार पत्र वितरक दीनानाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जान के खतरे से बेखौफ तड़के घर-घर अखबार बांट रहे लोग भी तो कोरोना योद्धा ही हैं। इन्हीं में से हैं- दीनानाथ। पूर्व महापौर राम गोपाल मोहले ने बुधवार दीनानाथ का सम्मान कर उनके काम के प्रति जज्बे और साहस को सराहा।

विज्ञापन


मोहले ने बताया कि सुबह को हर शख्स इनका इंतजार रहता है। दौर चाहे इस कोरोना जैसी खतरनाक महामारी का क्यों न हो, ये रुकते नहीं हैं। सुबह में साढ़े तीन बजे उठकर अपने घर लहरतारा बोलिया से पहुंच जाते हैं, जहां अखबार का सेंटर हैं। क्योंकि यह समाचार पत्र वितरक हैं। 

अखबार का बंडल उठाया और बेखौफ निकल पड़े घर-घर पहुंचाने। सूचना के आदान-प्रदान की मजबूत कड़ी बने हुए दीनानाथ जान हथेली पर लेकर अपनी ड्यूटी को बिना रुके, बिना थके अंजाम देने में जुटे हैं। वो जानते हैं कि रुक गए तो लोग खबरों से महरूम हो जाएंगे। क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ, किसने किया, क्यों हुआ लोगों को जानना जरूरी जो है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये जिम्मेदारी आज के माहौल में तो और बढ़ जाती है, जब लॉकडाउन में लोग अपने घरों में अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए बैठे हों। दीनानाथ भी दूसरे कोरोना योद्धाओं की तरह जैसे- चिकित्सक, स्वास्थकर्मी, पुलिसकर्मी, गैस ट्रालीमैन, सफाईकर्मी आदि की भांति जुटे हैं।

इन सबका सम्मान करना हम सबका दायित्व है। यही सोचकर मैने आज दीनानाथ पटेल का सम्मान किया और आप सबसे गुजारिश है कि ऐसे सभी कोरोना वारियर्स का सम्मान कर इस जंग में उनकी हौसला अफजाई करें।

कोरोना से इस आर-पार के युद्ध को मानवजाति ऐसे ही लोगों की हिम्मत और कर्तव्यपरायणता से जीतेगी। ये लोग हम सबके इस विश्वास को मजबूत बनाते हैं कि हम होंगे कामयाब एक दिन।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें