फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Flood: ग्रामीण इलाकों में डूबीं फसलें, वरुणा पार गंदगी; जलस्तर घटा पर दुश्वारियां बढ़ीं

Sun, 11 Aug 2024 04:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में घटाव जारी है, लेकिन लोगों की दुश्वारियां लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीण इलाकों में फसलें डूब गई हैं। जिससे किसानों को चिंता सता रही है।  
विज्ञापन
बाढ़ के चलते बढ़ीं दुश्वारियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन भी घटाव हो रहा है। लेकिन, वरुणा के तटवर्ती इलाकों में लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुरानापुल, दीनदयालपुर के इलाकों में घरों के बाहर बाढ़ में बहकर आई गंदगी जमा होने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 45 सेंटीमीटर का घटाव दर्ज किया गया। शनिवार को केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 68.92 सेंटीमीटर था।

विज्ञापन


पूरे दिन दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जलस्तर में घटाव जारी था। रात आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 68.68 मीटर पर पहुंच चुका था। शुक्रवार रात आठ बजे से शनिवार रात आठ बजे तक जलस्तर में 45 सेंटीमीटर पानी नीचे उतरा है।
विज्ञापन




डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सलारपुर का किया निरीक्षण
डीएम एस राजलिंगम ने शनिवार को सलारपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिए कि बाढ़ का पानी उतर रहा है तो घाट के किनारे ठीक तरीके से सफाई कराई जाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें