फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के फैसले से वाराणसी के किसान परिवारों में दिवाली जैसा माहौल

Tue, 04 Apr 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Social Media
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से रामनवमी पर मिली कर्ज माफी की सौगात से जिले के किसानों के लिए मानो दिवाली आ गई हो। कैबिनेट के इस फैसले से वाराणसी के 98 हजार किसान लाभान्वित होंगे। इन सभी का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा।
विज्ञापन


फैसले से लघु एवं सीमांत किसानों का अनुमानित 400 करोड़ रुपये का कर्ज माफ होगा। अब इसके लिए विभागीय तैयारियां शुरू हो गई हैं। लीड बैंक (यूबीआई) मैनेजर रंजीत सिंह ने बताया कि सरकार के फैसले के बाद बैंकवार किसानों का आंकड़ा तैयार कराकर योजना पर अमल किया जाएगा। 

चुनाव के समय अपने संकल्प पत्र में किए गए वायदों में प्रमुख किसानों के कर्ज माफी पर योगी आदित्यनाथ सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लगा दी। सूचना मिलते ही किसानों के परिवार में खुशी छा गई। सबने एक स्वर से योगी सरकार को इसके लिए बधाई दी।
विज्ञापन


ये हैं लघु व सीमांत किसान
 एक हेक्टेयर अर्थात 2.5 एकड़ तक के सभी किसान सीमांत किसान की श्रेणी में आएंगे। इस तरह दो हेक्टेयर अर्थात पांच एकड़ तक के सभी किसान लघु किसान माने जाएंगे। सहकारी सहित किसी भी बैंक से फसली ऋण लेने वाले किसान कर्जमाफी का फायदा पाएंगे।
विज्ञापन

किसानों ने कहा, दिल जीत लिया

भाजपा किसानों की सच्ची हितैषी है। कर्ज में डूबे किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ कर अपने वादे को पूरा कर प्रदेश सरकार ने दिल जीत लिया है।
- विजय मिश्रा, बैजलपुर, सेवापुरी

सरकार ने चुनाव में किसानों से किया गया वादा पूरा कर विश्वसनीयता कायम की है। ऐसा बहुत कम ही होता है कि चुनाव में किया गया वादा जल्दी पूरा हो।
- विनोद मिश्रा, खरगूपुर

 अब तक की किसी भी सरकार ने किसानों के हित में कोई कार्य नहीं किया। योगी सरकार की कि सरकार बनने के पहले कैबिनेट में कर्ज माफी का फैसला लिया।
- संजय सिंह, बरनी

किसानों के एक लाख तक के कर्ज माफ करने का फैसला लेकर सरकार ने बड़ी राहत दी है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं।
- धर्म प्रकाश सिंह, बाराडीह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें