फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल शिफ्टिंग के दौरान हाईटेंशन की चपेट में आने से दो मजदूर झुलसे

Fri, 09 Mar 2018 07:38 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
इसी पोल पर तार जोड़ते वक्त हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते शुक्रवार की दोपहर वाराणसी के मंडुवाडीह चौराहे पर दो मजदूर झुलस गए। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीएम के आगमन को लेकर मंडुवाडीह चौराहे पर तार और खंभों को शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान ही बिजली के खंभे लगाते समय क्रेन में बंधा पोल ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट की सप्लाई के संपर्क में आगया, इससे बिजली का करेंट खंभे में उतर गया। करेंट लगते ही दोनों मजदूरों एक झटके साथ जमीन पर गिर गए और उनके शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया। जबकि क्रेन के ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई।

 जानकारी के अनुसार मंडुवाडीह चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के बाद बीच में आने वाले बिजली के पोल को किनारे करने का काम चल रहा था। चौराहे पर दोपहर में चंदौली निवासी विनोद साहनी (32) और राजातालाब निवासी अमलेश कुमार (45) एक पोल को क्रेन के सहारे गाड़ने का प्रयास कर रहे थे। तभी ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट की लाइन से पोल छू गया। जिसके चलते पोल में करेंट दौड़ गया। इससे मजदूर झुलस गए। वहीं, क्रेन ड्राइवर कल्लू अग्रहरि ड्राइविंग सीट छोड़कर कूद गया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हम लोगों को बताया गया कि ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन की लाइन बंद है, लेकिन तारों में करेंट दौड़ रहा था। इसी वजह से यह हादसा हुआ है। यही नहीं करेंट के चलते क्रेन के पहिये में आग लग गई थी। आसपास के लोगों ने आग को बुझाया।

इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। बिजली विभाग के अधिकारी आनन-फानन में दोनों को लेकर निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराए। जहां दोनों की स्थिति स्थिर बताई गई है। एसडीओ मंडुवाडीह अनूप राय ने बताया कि 33 केवीए के शिफ्टिंग के दौरान बगल से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की सप्लाई के संपर्क में आने से हादसा हुआ है। मजदूरों का इलाज कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें