फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गीत-संगीत के बीच कला का हुनर दिखाएंगे बनारस के डॉक्टर

Sun, 09 Jul 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शाम चार से छह बजे तक पेंटिंग और 6.45 से 7.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल सहित बनारस के करीब 60 से अधिक चिकित्सक आज अपने कला का हुनर दिखाएंगे। राम छटपार शिल्प न्यास सामने घाट में रविवार शाम चार बजे से इसका आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


राम छाटपार शिल्प न्यास और त्रिवेणी कला एवं संगीत संस्था की ओर से होने वाले इस आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेगी। 
हर साल की तरह इस साल भी कार्यक्रम में चिकित्सकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

आयोजक और बीएचयू कार्डियक सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सिद्धार्थ लाखोटिया ने बताया कि इस दौरान कैनवास पर अलग-अलग विषयों पर पेंटिंग करते नजर आएंगे। शाम चार से छह बजे तक पेंटिंग और 6.45 से 7.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें मंच कला संकाय के डॉ. राकेश बांसुरी की राग प्रस्तुत करेंगे।

बताया कि चिकित्सकों को  कला, संस्कृति से जोड़े रखना और तनाव मुक्त जीवन के बारे में प्रेरित करना ही इसका उद्देश्य है। इस दौरान दृश्य कला संकाय के डॉ. मदन लाल सहित कई लोग मौजूद रहेंगे। रविवार को बने चित्रों की प्रदर्शनी भी इसी जगह पर स्थापित इशी आर्ट गैलरी में एक सप्ताह तक लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें