फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी बनकर पहुंचे डीएम-एसएसपी, मनमाने दामों पर सामान बेच रहे दुकानदार हिरासत में

Mon, 30 Mar 2020 11:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
बाजार पहुंचे डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन के बाद से लोगों में खाद्य सामग्रियों को लेकर ज्यादा परेशान बढ़ गई है। कहीं-कहीं लोग सामानों के उचित दामों का शिकार हो रहे हैं। दुकानदार ग्राहकों से मनमाने पैसे वसूल रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को बहुत शिकायतें मिल रही हैं। इसी स्थिति का जायजा लेने वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी सुबह कई इलाकों में पहुंच गए।
विज्ञापन

2 of 5
वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के दलहट्टा, चेतगंज, मंसाराम फाटक आदि इलाकों में सुबह-सुबह डीएम और एसएसपी सादा कपड़ों में खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान कई दुकानदार डीएम-एसएसपी को पहचान नहीं पाए, और उनको भी खाद्य वस्तुओं के मनमाने दाम बताने लगे। इस बीच ज्यादा मूल्य पर सामान बेच रहे कई दुकानदारों को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
अधिकारियों के अनुसार इस आपदाकाल में जब लोग एक-दूसरे की यथा संभव मदद के लिए आगे आ रहे हैं, तब इस तरह का कृत्य बहुत ही आपत्तिजनक है और आगे भी जो दुकानदार इस तरह से निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर सामान का विक्रय करेगा वो जेल जाएगा।

4 of 5
दरअसल, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया है। इस दौरान लोगों के घर से निकलने पर रोक लगा दी है। सरकार ने राशन, किराना, सब्जी, दवाई और बैंक पर पाबंदी नहीं लगाई है। लेकिन इनकी समय-सीमा तय कर दी है। साथ ही राशन की होम डिलीवरी की भी प्रशासन व्यवस्था करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाराणसी में राशन और बाजार खुलने की समय सीमा सुबह 6 बजे से 10 बजे के बीच है। इस दौरान कई ऐसे दुकानदार खाने वाली चीजों पर मनमाने पैसे वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें