फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: कोई 15वीं तो कोई 10वीं बार शिकायत लेकर पहुंचा, डीएम ने अधिकारियों की लगाई क्लास

Sat, 02 May 2026 11:48 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिलाधिकारी ने राजातालाब तहसील में समस्याएं सुनीं। इस दौरान 350 में से 30 का समाधान हुआ। वहीं कोई 15वीं तो कोई 10वीं बार शिकायत लेकर पहुंचा तो नाराज डीएम ने अधिकारियों की क्लास लगाई। 
विज्ञापन
समस्याएं सुनते जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने राजातालाब तहसील में समस्याएं सुनीं। सुनवाई के दौरान कोई 15वीं तो कोई 10वीं बार शिकायत लेकर पहुंचा था। नाराज जिलाधिकारी ने अधिकारियों की क्लास ली। तीनों तहसीलों में 350 शिकायतों में से 30 का तुरंत समाधान कराया। बाकी के भी जल्द समाधान के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए।

विज्ञापन


राजातालाब तहसील में सड़क, चक रोड, बंजर भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जा, निजी भूमि के नामांतरण में गड़बड़ी, त्रुटिपूर्ण अभिलेख, खाद्य आपूर्ति, पेयजल और बिजली आपूर्ति सहित अन्य समस्याएं आईं। बसंतपट्टी निवासी रामसहाय ने चिह्नित चक रोड पर मिट्टी का कार्य करवाने के लिए 15वीं बार प्रार्थना पत्र दिया। 

ठठरा निवासी सुभाष सिंह ने सार्वजनिक हैंडपंप में दबंग की ओर से लगाए गए सबमर्सिबल को निकलवाने के लिए 13 बार गुहार लगाई है। सपेहटा के शरदचंद ने चकरोड बनवाने के लिए 10वीं बार प्रार्थना पत्र दिया। कचनार के सभूति ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि भतीजे ने उन्हें सरकारी दस्तावेज में मृतक दिखाकर उनकी जमीन पर अपना नाम कर लिया है। इस प्रकार 247 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से 10 का तुरंत समाधान हुआ। फरियादियों को दौड़ाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने डांटा और जल्द समाधान कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पिंडरा तहसील में 107 मामले आए, तीन का निस्तारण हो पाया। एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने समस्या सुनी। एडवोकेट अवनीश पांडेय ने 26वीं बार जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि दो साल से थानारामपुर के पेयजल नलकूप की व्यवस्था और आपूर्ति के खिलाफ शिकायत कर रहा, लेकिन आज तक निस्तारण नहीं हुआ। 

एसडीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को फोन कर फटकार लगाई और अविलंब समाधान कराने को कहा। युगल बिहारी इंटर कालेज के प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने शिकायत कर आरोप लगाया कि एसडीएम न्यायिक के न्यायालय में जमीन विनिमय से संबंधित मूल पत्रावली 2013 से गायब है। आईजीआरएस पोर्टल पर जांचकर्ता ने फर्जी ढंग से रिपोर्ट लगा दी। इस पर एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें