वहीं, पिंडरा तहसील में 107 मामले आए, तीन का निस्तारण हो पाया। एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने समस्या सुनी। एडवोकेट अवनीश पांडेय ने 26वीं बार जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि दो साल से थानारामपुर के पेयजल नलकूप की व्यवस्था और आपूर्ति के खिलाफ शिकायत कर रहा, लेकिन आज तक निस्तारण नहीं हुआ।
एसडीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को फोन कर फटकार लगाई और अविलंब समाधान कराने को कहा। युगल बिहारी इंटर कालेज के प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने शिकायत कर आरोप लगाया कि एसडीएम न्यायिक के न्यायालय में जमीन विनिमय से संबंधित मूल पत्रावली 2013 से गायब है। आईजीआरएस पोर्टल पर जांचकर्ता ने फर्जी ढंग से रिपोर्ट लगा दी। इस पर एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।