फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी डीएम ने टीम-9 अफसरों के साथ की बैठक, कोरोना की तीसरी लहर से जंग की तैयारी के लिए दिए निर्देश

Sat, 22 May 2021 08:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार


वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा ने शनिवार को टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक की। भविष्य की चुनौतियों और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर  तैयारियों को लेकर कर निर्देश दिए। बैठक से गायब एक अधिकारी का वेतन रोकने का भी आदेश दिया। 
विज्ञापन
वाराणसी डीएम ने टीम-9 अफसरों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा ने गठित टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए हैं।  कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था पर खासा जोर रहा। उन्होंने निर्देश दिया कि आक्सीजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का सम्पूर्ण विवरण तैयार किया।

विज्ञापन


एसमें एलएमओ की संख्या, आक्सीजन रिफिल प्लांट की संख्या तथा उनकी क्षमता, विभिन्न अस्पतालों व आईसोलेशन के मरीजों को दिये गये सिलिंडर सहित जहां-जहां भी सिलिंडर हैं वे सभी वापस मंगाये जाने का निर्देश दिया।

ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिलिंग हेतु वेन्डर्स तैयार करने का भी निर्देश दिया। आक्सीजन की सम्पूर्ण व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये प्लान तैयार किया जा सके और भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर या कोरोना की तीसरी लहर  की स्थिति में कोई समस्या न हो। डीएम  द्वारा एम्बुलेंस सेवा का सम्पूर्ण डाटा तैयार कराने के लिये एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया।
विज्ञापन


किस अस्पताल में कितनी एम्बुलेंस है और उसके ड्राइवर का नाम पता व मोबाईल नम्बर की सूची तैयार कराने को कहा।   इसके अलावा अस्पतालों में मैनपावर की सूची भी तैयार कराने का निर्देश दिया कि किस अस्पताल में कितने और कौन-कौन मैनपावर लगे हैं। 

सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नाराज हुए डीएम

ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर सफाई व्यवस्था के दिये गये निर्देशों के बावजूद कोई प्रगति नहीं पाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई। समीक्षा के दौरान ही सीएमओ को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर तत्काल सफाई व्यवस्था एवं बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण सुनिश्चित करायें।  

कोविड कंट्रोल रूम में आ रही शिकायतों का विवरण कैटेगरी वाइज तैयार कराये जाने का निर्देश दिया। उन्होनें एसडीएम, बीडीओ तथा एमवाईसी की ब्लाक वार टीम बनाकर एक-एक ब्लाक की पीएचसी,सीएचसी के संचालन की रूपरेखा दो दिन में तैयार कराने का निर्देश दिया। अगले सप्ताह सभी सब सेंटर को भी ठीक कराए जाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी प्रभारी 24 घंटे वहीं पर रहें।
विज्ञापन

बैठक से गायब अधिकारी का रोका एक दिन का वेतन

डीएम ने कारोना काल के दौरान गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद के संबंध में जानकारी ली तथा विगत चार वर्षों का रिपोर्ट और  2021 में अब तक कितनी खरीद की गयी इसकी भी सूचना मांगी। गेहूं क्रय केंद्रों पर थर्मल स्कैनर तथा पल्स आक्सीमीटर किसानों की सुविधा/जांच हेतु उपलब्ध कराने का निर्देश पूर्व में दिया था।

एडीएम आपूर्ति द्वारा केवल 12 केंद्रों पर ही व्यवस्था किये जाने की जानकारी दिये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अरूण कुमार त्रिपाठी के बैठक में अनुपस्थित होने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें