फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता दिवस पर लखनऊ में सम्मानित होंगे वाराणसी के डीएम, त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने के लिए दिया जाएगा अवार्ड 

Fri, 22 Jan 2021 07:32 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कौशलराज शर्मा, जिलाधिकारी वाराणसी
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें एनुअल स्टेट फार बेस्ट इलेक्ट्रोल प्रैक्टिसेज अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार जेंडर रेसियो दुरुस्त करने और त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने के लिए दिया जाएगा।

विज्ञापन


मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डीएम ने लगातार बैठकों के माध्यम से चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप कार्य कराया। इसमें मौजूद त्रुटियों को दूर कराया है। अभियान चलाकर दिव्यांग, युवा, महिला समेत 39549 मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाया। सूची में 24654 मतदाताओं का नाम हटवाया गया। पुनरीक्षण में जोड़े गए मतदाताओं में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 21948 मतदाता शामिल किए गए। इनमें 11413 पुरुष और 10535 महिला मतदाता हैं। इसके चलते जेंडर रेसियो 818 से बढ़कर 819 हुआ। 1506 दिव्यांग मतदाताओं का नाम जुड़वाया गया। 14149 डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम हटवाया गया। कालेजों, विश्वविद्यालयों में गठित साक्षरता क्लब के माध्यम से पुनरीक्षण कार्य का प्रचार प्रसार करवाया गया। त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची के लिए 2920 बीएलओ से घर घर सत्यापन कराया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें