वाराणसी। सीनियर वर्ग की प्रादेशिक तैराकी प्रतियोगिता लखनऊ में 31 मई से 1 जून तक होगी। बनारस सेंट्रल स्वीमिंग एसोसिएशन ने 16 सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को घोषित कर दी। एसोसिएशन के सचिव शंभू प्रसाद ने बताया कि सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल हुआ। पुरुष वर्ग में 11 और महिला में 5 राष्ट्रीय तैराक चुने गए हैं। संवाद