फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कपड़ा मंत्री से मुलाकात कर बुनकरों की समस्याएं बताईं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बुनकरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय बुनकर प्रकोष्ठ के प्रमुख शैलेश प्रताप सिंह और हिंदू बुनकर कल्याण समिति के प्रदेश महासचिव अनिल मुंद्रा ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में कपड़ा मंत्री राकेश सचान से मुलाकात की। बुनकरों को सरकारी योजनाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो, उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध हो, उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा सके, इसके लिए उन्होंने मंत्री से विशेष योजनाएं लागू करने का अनुरोध किया। मंत्री राकेश सचान ने समस्याओं के समाधान को लेकर जल्द ही आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के लाखों बुनकर परिवारों के लिए सरकार की ओर से सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें