फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police: वाराणसी मंडल से मिले 3070 नए सिपाही, पुलिस लाइंस में हुई पासिंग आउट परेड; सीएम ने दी बधाई

Sun, 26 Apr 2026 02:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Police: पुलिस लाइंस परिसर में रविवार को आयोजित दीक्षांत परेड वर्ष में अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। परेड में विभिन्न इकाइयों के पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर अपनी दक्षता और तत्परता का परिचय दिया। इस दौरान सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस बल के कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को सराहनीय बताया।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में महिला सिपाही। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की पासिंग आउट परेड रविवार को हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 8.30 बजे लखनऊ में होने वाली परेड को संबोधित किया। इसका सजीव प्रसारण सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर किया गया। वाराणसी मंडल के विभिन्न रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटरों में पासिंग आउट परेड हुई, जहां 3070 प्रशिक्षु आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान के रूप में सेवा के लिए तैयार हुए।

विज्ञापन




वाराणसी मंडल के वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर पुलिस लाइन सहित वाराणसी स्थित 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर व 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके आरक्षी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। परेड के बाद ये जवान प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा के लिए मैदान में उतरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने बताया कि पासिंग आउट परेड की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के जौनपुर और गाजीपुर ट्रेनिंग सेंटर से 1390 आरक्षी परेड में शामिल होंगे। परेड के साथ ही प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कॉन्स्टेबलों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। मिशन शक्ति को मजबूती देने के लिए वाराणसी से 491 महिला आरक्षी भी नई भूमिका में सामने आएंगी।

इसके अलावा वाराणसी की 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर और 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर से कुल 1189 आरक्षी पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेंगे। 36वीं वाहिनी के कमांडेंट डॉ. अनिल पांडेय ने बताया कि जवानों को आधुनिक पुलिसिंग के साथ मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण दिया गया है। 
वाराणसी रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में केवल महिला आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया गया है। रविवार को होने वाली पासिंग आउट परेड में 491 महिला प्रशिक्षु शामिल होंगी। परेड के बाद सभी महिला पुलिस आरक्षियों को विभिन्न थानों पर तैनात किया जाएगा, जहां वे महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण व आमजन की सेवा व सहायता के लिए दायित्वों का निर्वहन करेंगी। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें