फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रादेशिक बास्केटबॉल में खेलेगी वाराणसी मंडल की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रादेशिक बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी मंडल की टीम के बास्केटबॉल कोच आशीष दूबे के नेतृत्व में रविवार देर शाम टीम अयोध्या रवाना हुई। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि 27 से 29 जुलाई तक होने वाली प्रादेशिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए वाराणसी मंडल की 12 सदस्यीय बालिका टीम घोषित की गई है। रवाना होने से पहले रविवार सुबह वाराणसी मंडल की टीम ने सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें