फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड पुलिस जूडो में खेलेंगे फुलवरिया के विवेक

विज्ञापन
जूडो में विरोधी ​खिलाड़ी को चित कर जश्न मनाते विवेक यादव। स्रोत स्वयं   
विज्ञापन
हैदराबाद में हुई अखिल भारतीय पुलिस खेल की जूडो स्पर्धा में वाराणसी के फुलवरिया, बेदौली निवासी विवेक यादव ने यूपी पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में होने वाली वर्ल्ड पुलिस खेल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया। प्रतियोगिता 23 से 30 जुलाई तक खेली जाएगी। उन्होंने यह सफलता अंडर-60 भार वर्ग में हासिल की। वर्ल्ड पुलिस खेल फरवरी में होंगे। इस पदक के साथ ही उन्हें पदोन्नति मिलेगी। यूपी पुलिस के कोच धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में काशी के लालपुर निवासी विशाल यादव ने भी कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें