फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गतका में 10 पदक जीत वाराणसी मंडल उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रादेशिक स्कूली गतका प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम 10 पदक जीतकर ओवरऑल उपविजेता बनी। अयोध्या में 26 से 28 सितंबर तक हुई प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने चार स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किए। टीम कोच विवेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में आर्यन यादव, विनायक पटेल, फैजल खान और आजाद यादव ने स्वर्ण पदक, नीरज यादव, कांस्य जबकि पांच अन्य ने कांस्य पदक जीता। टीम मैनेजर डॉ. आशीष सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अविनाश कुमार मिश्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें