कुश्ती मंडलीय फ्रीस्टाईल 22-23 अगस्त, जूडो मंडलीय वाराणसी में 25-26 अगस्त, बास्केटबॉल प्रादेशिक और मंडलीय दोनों वाराणसी में 28-29 अगस्त तक खेली जाएगी।
हॉकी मंडलीय मुकाबले गाजीपुर में 29-30 अगस्त, भारोत्तोलन मंडलीय गाजीपुर 1-2 सितंबर, वॉलीबॉल प्रादेशिक आजमगढ़ और मंडलीय जौनपुर में 3-4 सितंबर, मुक्केबाजी मंडलीय जौनपुर में, क्रिकेट अंडर-17 और 19 बालिका वर्ग की मंडलीय प्रतियोगिता वाराणसी में 29-30 सितंबर, कबड्डी मंडलीय 29-30 सितंबर, क्रिकेट बालक मंडलीय वाराणसी में 3-4 सितंबर, खो-खो की मंडलीय जौनपुर में 6-7 अक्तूबर, ताइक्वांडो प्रादेशिक मिर्जापुर, मंडलीय चंदौली 15-16 अक्तूबर, एथलेटिक्स मंडलीय चंदौली 21-22 अक्तूबर, सुब्रतो कप फुटबॉल बालक- बालिका प्रादेशिक और मंडलीय दोनों वाराणसी में 8-9 जुलाई तक खेली जाएगी।
गत वर्ष राष्ट्रीय खेलों में वाराणसी के 53 खिलाड़ी
68वें राष्ट्रीय स्कूली खेलों में वाराणसी के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। राष्ट्रीय खेलों में वाराणसी के कुल 53 खिलाड़ियों ने पदक जीते। कुराश में संजोई अखाड़े से संबंधित तीन सगी बहनों समेत छह खिलाड़ियों ने पदक जीता जबकि विकास इंटर कॉलेज के सर्वाधिक 17 खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहे।