बंदियों को दी जा रही शिक्षा
जिला कारागार के बंदियों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें तीन श्रेणी में बांटा गया है। एक श्रेणी में वह सभी कैदी हैं जो एकदम साक्षर नहीं हैं। दूसरी श्रेणी में थोड़े-बहुत पढ़े-लिखे बंदी हैं। तीसरी श्रेणी में इंटरमीडिएट स्तर तक साक्षर बंदियों को रखा गया है। तीनों श्रेणी में सबसे अधिक दूसरी श्रेणी के बंदी हैं।