प्रधानमंत्री के साथ सितंबर में फिर आएंगे योगी आदित्य नाथ
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में संचालित विकास कार्यों की अगले एक महीने की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी जाएगी। खास तौर से निर्माणाधीन फ्लाईओवर, व्यापार सुविधा केंद्र, रिंग रोड की रिपोर्ट शासन से मांगी गई है।
दरअसल अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी वाराणसी आने के आसार हैं। पीएम के हाथों ही सामनेघाट और बलुआ घाट पर बने पुल का लोकार्पण होगा।
पीएम व्यापार सुविधा केंद्र का भी लोकार्पण करेंगे। सूत्रों की मानें तो इन कार्यों के पूरा होने के बाद ही पीएम के वाराणसी आगमन की तिथि तय होगी। आईपीडीएस के काम के साथ ही शहर की सड़कों की मरम्मत भी पीएम के आगमन से पहले कराने की तैयारी है।