फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सात दिन से लापता व्यक्ति की लाश घाट पर मिली, दर्ज हुई थी रिपोर्ट; पड़ोसियों ने कही ये बात

Mon, 27 Oct 2025 12:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के बालाजी घाट पर लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर कोतवाली थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों को भी सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
बालाजी घाट का मामला। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाजी घाट पर सोमवार को गंगा किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान काल भैरव निवासी प्रदीप कुमार बिंद (48) के रूप में हुई। प्रदीप करीब एक सप्ताह पहले से लापता था। 

विज्ञापन


परिजन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर लगातार तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार सुबह घाट किनारे कुछ लोगों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। 

परिजनों ने बताया कि प्रदीप कुमार लगभग सात दिन पहले घर से निकले था और उसके बाद प्रदीप का कोई पता नहीं चला। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदीप शांत स्वभाव के व्यक्ति था और किसी से कोई विवाद नहीं था। प्रदीप के घर वाले भी मौत का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें