फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : फंदे से लटका मिला पत्रकार का शव, सपा नेता गिरफ्तार

Mon, 04 May 2020 07:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

वाराणसी जिले की हरपालपुर की रहने वाली पत्रकार रिजवाना तबस्सुम (25) सोमवार की सुबह अपने घर में फंदे से लटकी मिली। शव के समीप ही दीवार में कील के सहारे लगे कागज में लिखा था कि उसकी मौत के लिए शमीम नोमानी जिम्मेदार हैं। इसके आधार पर लोहता थाने की पुलिस ने सपा नेता शमीम नोमानी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


शमीम के खिलाफ लोहता थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। लोहता पुलिस के अनुसार रिजवाना के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने पर प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हरपालपुर निवासी अजीजुल हक हकीम के अनुसार उनके तीन बेटों और तीन बेटियों में सबसे बड़ी रिजवाना तबस्सुम कई नामीगिरामी वेब पोर्टल के लिए फ्रीलांसर पत्रकार के तौर पर समाचार और लेख लिखती थी।

विज्ञापन

रिजवाना को लोहता निवासी शमीम नोमानी फोन करके अकसर परेशान करता था। इससे रिजवाना बहुत परेशान रहती थी। उसके घर वालों का कहना था कि रिजवाना बताती थी कि शमीम परेशान करना बंद नहीं करेगा तो वह जान दे देगी। सोमवार की सुबह रिजवाना का शव उसके कमरे में पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।

लोहता थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शमीम नोमानी को गिरफ्तार किया तो उसने खुद को सपा का जिला उपाध्यक्ष बताते हुए कहा कि वह साजिश का शिकार हुआ है। वहीं, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि आरोपी शमीम नोमानी का हमारी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। शमीम कभी संगठन से नहीं जुड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें